राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने समान पात्रता परीक्षा यानी Rajasthan CET 12th Level 2026 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। यह परीक्षा सीनियर सेकेंडरी स्तर की विभिन्न भर्तियों के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।
बोर्ड की संक्षिप्त विज्ञप्ति के अनुसार, CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जून 2026 से 23 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक भरे जा सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक ऑफलाइन OMR आधारित मोड में किया जाएगा।
Rajasthan CET 12th Level 2026: मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | समान पात्रता परीक्षा CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 |
| बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू | 24 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 23 जुलाई 2026 |
| परीक्षा तिथि | 23 से 25 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन OMR आधारित |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
CET 12th Level 2026 किन पदों के लिए होगी
| क्रम | सेवा का नाम | पद |
|---|---|---|
| 1 | राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा | वनपाल |
| 2 | राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा | छात्रावास अधीक्षक |
| 3 | राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा, निवारक शाखा | जमादार ग्रेड-II |
| 4 | राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा | कांस्टेबल |
| 5 | राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा | लिपिक ग्रेड-II |
| 6 | राजस्थान सचिवालय लिपिकवर्गीय सेवा | लिपिक ग्रेड-II |
| 7 | राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा | कनिष्ठ सहायक |
| 8 | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड लिपिकवर्गीय सेवा | कनिष्ठ सहायक |
| 9 | राजस्थान पंचायती राज | कनिष्ठ सहायक |
| 10 | राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड सेवा | कनिष्ठ सहायक |
| 11 | राजस्थान कृषि उपज मंडी सेवा | कनिष्ठ सहायक |
| 12 | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान कर्मचारी सेवा विनियम | लिपिक ग्रेड-II |
| 13 | राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मचारी सेवा | कनिष्ठ सहायक |
| 14 | जयपुर विकास प्राधिकरण अधीनस्थ सेवा | कनिष्ठ सहायक |
CET Exam Pattern – परीक्षा पैटर्न
| विषय | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| राजस्थान इतिहास, कला-संस्कृति, भारत भूगोल, राजस्थान भूगोल, राजस्थान विशेष संदर्भ में भारतीय राजव्यवस्था, राजस्थान अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर, सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी | 120 | 240 | 2 घंटे 30 मिनट |
Rajasthan CET 12th Level New Syllabus 2026
Download PDF CET 12th Level 2026
शैक्षणिक योग्यता
CET सीनियर सेकेंडरी स्तर 2026 के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं या उसके समकक्ष होगी। जो अभ्यर्थी CET के अंतिम परिणाम से पहले शैक्षणिक योग्यता प्राप्त कर लेते हैं या शामिल हो रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं, लेकिन संबंधित मुख्य भर्ती में विभागीय नियमों के अनुसार आवश्यक योग्यता पूरी होनी चाहिए।
आयु सीमा
CET 12th Level 2026 के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर होगी।
| श्रेणी | आयु सीमा |
|---|---|
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 40 वर्ष से कम |
| श्रेणी | छूट |
|---|---|
| सामान्य वर्ग की महिला | 5 वर्ष |
| राजस्थान के SC/ST/OBC/MBC/EWS पुरुष | 5 वर्ष |
| राजस्थान के SC/ST/OBC/MBC/EWS महिला | 10 वर्ष |
| विधवा/विवाह-विछिन्न महिला | नियमानुसार विशेष छूट |
| भूतपूर्व सैनिक | नियमानुसार |
| दिव्यांग अभ्यर्थी | नियमानुसार |
आवेदन शुल्क / OTR शुल्क
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर OBC/MBC | ₹600 |
| राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC, EWS, SC, ST | ₹400 |
| सभी दिव्यांग अभ्यर्थी | ₹400 |
नोट: जिन अभ्यर्थियों ने पहले OTR शुल्क जमा कर दिया है, उनसे दोबारा शुल्क नहीं लिया जाएगा। राजस्थान से बाहर के SC/ST/OBC/MBC/EWS अभ्यर्थियों को इस भर्ती में सामान्य वर्ग का अभ्यर्थी माना जाएगा।
CET 2026 Validity स्कोर की वैधता
CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 का स्कोर परिणाम की तारीख से 3 वर्ष तक मान्य रहेगा। बोर्ड की विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि पूर्व CET 12th Level 2024 के स्कोर की वैधता 16 फरवरी 2026 को समाप्त हो चुकी है, इसलिए ऐसे अभ्यर्थियों को फिर से आवेदन करना होगा।
Rajasthan CET 12th Level Exam Date
CET Senior Secondary Level 2026 की परीक्षा 23 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन OMR आधारित होगी। यदि परीक्षा एक से अधिक चरणों में होती है, तो बोर्ड द्वारा Normalization प्रक्रिया अपनाई जाएगी
How To Fill CET 12th Level Application Form
- सबसे पहले SSO ID से लॉगिन करें।
- Citizen Apps/G2C में Recruitment Portal चुनें।
- CET Senior Secondary Level 2026 के Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
- OTR पूरा नहीं है तो पहले OTR विवरण और शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करके आवेदन संख्या और प्रिंट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक
| काम | लिंक/पोर्टल |
|---|---|
| आधिकारिक विज्ञापन/अपडेट | RSSB Advertisement Section (RSSB) |
| ऑनलाइन आवेदन/OTR | Rajasthan Recruitment Portal (Rajasthan Recruitment Portal) |
| Syllabus | PDF Download |