Rajasthan CET 12th Level 2026: राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल नोटिफिकेशन जारी, 24 जून से आवेदन शुरू

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने समान पात्रता परीक्षा यानी Rajasthan CET 12th Level 2026 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। यह परीक्षा सीनियर सेकेंडरी स्तर की विभिन्न भर्तियों के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।

बोर्ड की संक्षिप्त विज्ञप्ति के अनुसार, CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जून 2026 से 23 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक भरे जा सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक ऑफलाइन OMR आधारित मोड में किया जाएगा।

Rajasthan CET 12th Level 2026: मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामसमान पात्रता परीक्षा CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026
बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू24 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि23 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि23 से 25 अक्टूबर 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन OMR आधारित
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rssb.rajasthan.gov.in/

CET 12th Level 2026 किन पदों के लिए होगी

क्रमसेवा का नामपद
1राजस्थान वन अधीनस्थ सेवावनपाल
2राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवाछात्रावास अधीक्षक
3राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा, निवारक शाखाजमादार ग्रेड-II
4राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवाकांस्टेबल
5राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवालिपिक ग्रेड-II
6राजस्थान सचिवालय लिपिकवर्गीय सेवालिपिक ग्रेड-II
7राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवाकनिष्ठ सहायक
8राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड लिपिकवर्गीय सेवाकनिष्ठ सहायक
9राजस्थान पंचायती राजकनिष्ठ सहायक
10राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड सेवाकनिष्ठ सहायक
11राजस्थान कृषि उपज मंडी सेवाकनिष्ठ सहायक
12माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान कर्मचारी सेवा विनियमलिपिक ग्रेड-II
13राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मचारी सेवाकनिष्ठ सहायक
14जयपुर विकास प्राधिकरण अधीनस्थ सेवाकनिष्ठ सहायक

CET Exam Pattern – परीक्षा पैटर्न

विषयप्रश्नअंकसमय
राजस्थान इतिहास, कला-संस्कृति, भारत भूगोल, राजस्थान भूगोल, राजस्थान विशेष संदर्भ में भारतीय राजव्यवस्था, राजस्थान अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर, सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी1202402 घंटे 30 मिनट

Rajasthan CET 12th Level New Syllabus 2026

Download PDF CET 12th Level 2026

शैक्षणिक योग्यता

CET सीनियर सेकेंडरी स्तर 2026 के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं या उसके समकक्ष होगी। जो अभ्यर्थी CET के अंतिम परिणाम से पहले शैक्षणिक योग्यता प्राप्त कर लेते हैं या शामिल हो रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं, लेकिन संबंधित मुख्य भर्ती में विभागीय नियमों के अनुसार आवश्यक योग्यता पूरी होनी चाहिए।

आयु सीमा

CET 12th Level 2026 के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर होगी।

श्रेणीआयु सीमा
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष से कम
श्रेणीछूट
सामान्य वर्ग की महिला5 वर्ष
राजस्थान के SC/ST/OBC/MBC/EWS पुरुष5 वर्ष
राजस्थान के SC/ST/OBC/MBC/EWS महिला10 वर्ष
विधवा/विवाह-विछिन्न महिलानियमानुसार विशेष छूट
भूतपूर्व सैनिकनियमानुसार
दिव्यांग अभ्यर्थीनियमानुसार

आवेदन शुल्क / OTR शुल्क

श्रेणीशुल्क
सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर OBC/MBC₹600
राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC, EWS, SC, ST₹400
सभी दिव्यांग अभ्यर्थी₹400

नोट: जिन अभ्यर्थियों ने पहले OTR शुल्क जमा कर दिया है, उनसे दोबारा शुल्क नहीं लिया जाएगा। राजस्थान से बाहर के SC/ST/OBC/MBC/EWS अभ्यर्थियों को इस भर्ती में सामान्य वर्ग का अभ्यर्थी माना जाएगा।

CET 2026 Validity स्कोर की वैधता

CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 का स्कोर परिणाम की तारीख से 3 वर्ष तक मान्य रहेगा। बोर्ड की विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि पूर्व CET 12th Level 2024 के स्कोर की वैधता 16 फरवरी 2026 को समाप्त हो चुकी है, इसलिए ऐसे अभ्यर्थियों को फिर से आवेदन करना होगा।

Rajasthan CET 12th Level Exam Date

CET Senior Secondary Level 2026 की परीक्षा 23 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन OMR आधारित होगी। यदि परीक्षा एक से अधिक चरणों में होती है, तो बोर्ड द्वारा Normalization प्रक्रिया अपनाई जाएगी

How To Fill CET 12th Level Application Form

  • सबसे पहले SSO ID से लॉगिन करें।
  • Citizen Apps/G2C में Recruitment Portal चुनें।
  • CET Senior Secondary Level 2026 के Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
  • OTR पूरा नहीं है तो पहले OTR विवरण और शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करके आवेदन संख्या और प्रिंट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक

कामलिंक/पोर्टल
आधिकारिक विज्ञापन/अपडेटRSSB Advertisement Section (RSSB)
ऑनलाइन आवेदन/OTRRajasthan Recruitment Portal (Rajasthan Recruitment Portal)
SyllabusPDF Download

Leave a Comment