राजस्थान में ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायत चुनाव में मतदान करने वाले मतदाताओं के लिए वोटर लिस्ट सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 में अपना नाम देखकर मतदाता यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनका नाम संबंधित मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं।
राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है, वे चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐसे में अगर आप भी ग्राम पंचायत क्षेत्र में रहते हैं और पंचायत चुनाव में मतदान करना चाहते हैं, तो एक बार अपनी Rajasthan Panchayat Voter List 2026 जरूर चेक कर लें।
राजस्थान ग्राम पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट जारी
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए मतदाता सूचियां तैयार करने का कार्यक्रम 31 दिसंबर 2025 को जारी किया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 जनवरी 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई। इसके बाद नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं और आवश्यक संशोधनों के बाद 25 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।
पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 में अपना नाम ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे दिए गए सामान्य चरणों को फॉलो करें

- सबसे पहले राजस्थान की आधिकारिक निर्वाचन वेबसाइट पर जाएं।
- अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें।
- मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
- आपकी ग्राम पंचायत की वार्डवार मतदाता सूची डाउनलोड हो जाएगी।
- वार्ड की PDF खोलकर उसे मोबाइल डाउनलोड कर लें।
- उसमे अपना नाम देख ले|
अगर वेबसाइट पर नाम से खोजने का विकल्प उपलब्ध है, तो नाम, पिता/पति का नाम और अन्य मांगी गई जानकारी के आधार पर भी रिकॉर्ड खोजा जा सकता है।
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?
अगर पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में आपका नाम दिखाई नहीं देता है, तो सबसे पहले यह जांच करें कि आपने सही जिला, विधानसभा क्षेत्र और अन्य विवरण चुने हैं या नहीं।
इसके बाद भी नाम नहीं मिलता है तो संबंधित निर्वाचन अधिकारी या BLO (Booth Level Officer) से संपर्क करके मतदाता सूची में अपना नाम जांच करवाया जा सकता है।
यदि मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में गलती है, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उसमें सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।
Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 Important Links
| ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट डाउनलोड करें | Click Here |
| EPIC नंबर से नाम खोजें | Click Here |
| पंचायत चुनाव 2026 के आधिकारिक आदेश | Click Here |
| Official Website | sec.rajasthan.gov.in |