Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana 2026: युवाओं को सरकार देगी बिना ब्याज 10 लाख का लोन, आवेदन शुरू

राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा शुरू की गई यह मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना बेरोजगार युवाओं को नौकरी ढूंढने के बजाय खुद का नया बिजनेस शुरू करने का मौका देती है। इसके तहत मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस या व्यापार क्षेत्र में 10 लाख तक का बिना ब्याज लोन मिलता है। राज्य सरकार ब्याज सब्सिडी, मार्जिन मनी और CGTMSE फीस भी वहन करती है। महज 10 दिनों में 50000 से अधिक आवेदन आ चुके हैं|

इस योजना में आप सरकारी वेबसाइट से आवदेन करके बिना ब्याज के बैंक लोन ले सकते है लोन आपको बैंक देगा उसका ब्याज सरकार वहन करेगी पूरी जानकारी हम आपको इस पोस्ट में दे रहे है|

Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana 2026

बजट 2026-27 में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने घोषणा की कि 1 लाख युवाओं को 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नौकरी की तलाश से हटाकर उद्यमिता की ओर प्रेरित करना है| सरकार 100% ब्याज का भुगतान करती है, योजना के तहत उद्योग, व्यापार, सेवा क्षेत्र में नए उद्योग शुरू करने के लिए सहायता मिलती है।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की विशेषताएं

  1. लोन राशि: न्यूनतम 3.5 लाख से अधिकतम 10 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध है। यह पूरी तरह ब्याज मुक्त है, क्योंकि राज्य सरकार बैंक को ब्याज की राशि का पुनर्भरण करती है।
  2. पात्रता मानदंड:
    • आयु: 18 से 45 वर्ष
    • शिक्षा: न्यूनतम 8वीं पास
    • निवास: राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए
    • अन्य: कोई डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए, और पहले किसी सरकारी लोन योजना का लाभ नहीं लिया हो
  3. उपलब्ध क्षेत्र: विनिर्माण, सेवा, व्यापार, कृषि-संबंधित उद्यम आदि। जैसे कि छोटे स्टोर, वर्कशॉप, आईटी सर्विसेज आदि।

आवश्यक दस्तावेज

  • पहचान प्रमाण – आधार कार्ड / जन आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र – राज्य का स्थायी निवासी प्रमाण
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र – संबंधित योग्यता की मार्कशीट / डिग्री
  • बैंक विवरण – बैंक पासबुक की कॉपी या कैंसिल चेक
  • पासपोर्ट साइज फोटो – हाल ही में खिंचवाई गई
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट (Business Plan) – प्रस्तावित व्यवसाय की पूरी योजना

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना लोन राशि और लाभ

शैक्षणिक योग्यतामैन्युफैक्चरिंगसेवा/व्यापारमार्जिन मनी (अधिकतम)
8वीं से 12वीं पास7.5 लाख3.5 लाख35,000 (10%)
ग्रेजुएट/ITI या अधिक10 लाख5 लाख50,000 (10%)

Rajasthan Mukhyamantri Swarojgar Yojana Rajasthan Online Registration

1. SSO पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले Rajasthan Single Sign-On (SSO) Portal पर जाएं।
यदि आपके पास पहले से SSO ID नहीं है, तो जन आधार, आधार नंबर या ईमेल आईडी की मदद से नया अकाउंट बनाएं।

2. लॉगिन करें और योजना चुनें

लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर जाकर “Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana” सर्च करें या उपलब्ध योजनाओं की सूची में से चयन करें।

3. आवेदन फॉर्म भरें

आवेदन फॉर्म में निम्न जानकारी सावधानीपूर्वक भरें –

  • व्यक्तिगत विवरण
  • शैक्षणिक योग्यता
  • आय प्रमाण पत्र
  • प्रस्तावित व्यवसाय की जानकारी (कौन सा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं)
  • आधार नंबर (अनिवार्य)

4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

स्कैन किए हुए दस्तावेज अपलोड करें, जैसे –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट

5. फॉर्म सबमिट व स्टेटस ट्रैक करें

सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
सबमिट करने पर आपको आवेदन संख्या (Application Number) प्राप्त होगी, जिससे आप SSO पोर्टल पर आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

6. बैंक अप्रूवल प्रक्रिया

आवेदन जिला उद्योग केंद्र द्वारा सत्यापित होने के बाद संबंधित बैंक से संपर्क किया जाएगा।
स्वीकृत लोन की राशि निर्धारित शर्तों के अनुसार लगभग 5 वर्षों में चुकानी होती है

Leave a Comment